श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ ने 96 यूनिट रक्तदान किया

0
404
96 यूनिट रक्तदान

चित्तौडग़ढ़। अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की ओर से रविवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित धर्मशाला में रक्तदान शिविर हुआ। जिसमें 96 यूनिट रक्तदान किया गया। युवक संघ के महामंत्री दयाशंकर शर्मा ने बताया कि युवाओं को प्रोत्साहन के लिए महासभा संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, महासभा जिलाध्यक्ष भैरूलाल शर्मा, महासभा राष्ट्रीय सचिव सूर्यप्रकाश शर्मा, युवक संघ प्रदेश अध्यक्ष चेतन चौबे, प्रदेश महामंत्री आरएम शर्मा व सांसद प्रत्याशी सीपी जोशी व सभापति सुशील शर्मा, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रघु शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन भी पहुंचे। इस दौरान युवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, संभाग अध्यक्ष ओम शर्मा दुर्ग, राष्ट्रीय पदाधिकारी नरेशदत्त व्यास ललित शर्मा युवा संरक्षक नवीन सारथी, मनीष त्रिपाठी, एवं अशोक जोशी एवं भारत चाष्टा ने जोड़े से रक्तदान किया। कार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र गील ने आभार व्यक्त किया। आगामी शिविर में रक्तदान के लिए युवाओं से शपथ पत्र भरवाए। संयोजक कालूलाल शर्मा ने संचालन किया।