आचार्य को अजमेर क्षेत्र का सर्व श्रेष्ठ उत्कृष्टता पुरस्कार

0
481
अनिल कुमार जी आचार्य

रूपाली बोली न्यूज, बिजयनगर। बैंक आफ बड़ौदा शाखा बिजयनगर से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ प्रबंधक व समाज सेवी अनिल कुमार जी आचार्य को विभिन्न क्षेत्रों में 2018-2019 वितीय वर्ष में सर्व श्रेष्ठ सेवाएं प्रदान कर करीब पांच पुरस्कार अपने नाम किए हैं।
बैंक आफ बड़ौदा में 37 वर्षों के सफलतम सेवाएं प्रदान करने के बाद इस वितीय वर्ष के सभी उत्कृष्ट पुरस्कार व सम्मान आचार्य को प्रदेश व अजमेर क्षेत्रस्तर पर प्रदान किये गए हैं। यह सम्मान बेंक आफ बड़ौदा के राजस्थान अंचल प्रमुख प्रकाश वीर राठी व क्षेत्रीय प्रमुख अजमेर जोन विमल कुमार नेगी उप क्षेत्रीय प्रमुख अजमेर क्षेत्र जे.पी. राठी ने अजमेर के फायसागर में हंस पेराडाईज पर आयोजित बड़ोदा बैंक वितीय वार्षिकोत्सव समारोह में प्रदान कर सम्मानित किया है।
आचार्य ने करीब 37वर्षों के सफलतम कार्य काल इस बार सर्वाधिक पांच पुरस्कार अपने नाम अर्जित किए हैं मध्यप्रदेश राजस्थान में सेवाएं प्रदान करते हुए अजमेर क्षेत्र में सर्वाधिक सेवाएं प्रदान की है बैंक आफ बड़ौदा शाखा बिजयनगर से 2018-2019 की सेवाओ में ही यह पुरस्कार प्राप्त किए हैं। आचार्य को बैंक के बड़ौदा समृद्धि योजना सावधि जमा खाते में प्रथम स्थान पुरस्कार बीके सी सी शुद्ध वृद्धि में द्वितीय स्थान पुरस्कार कुल अग्रिम में द्वितीय स्थान पुरस्कार, क्वालिटी बचत खाते तथा टैब खाते में द्वितीय स्थान पुरस्कारकुल कृषि अग्रिम में तृतीय स्थान पुरस्कार प्राप्त कर बिजयनगर बैंक शाखा का नाम गौरवान्वित किया है।
आचार्य के पांच पुरस्कार प्राप्त करने पर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज बिजयनगर के अध्यक्ष लाड़ली प्रसाद जोशी, जिला सभा संस्था अजमेर के उपाध्यक्ष रामप्रसाद जोशी, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ बिजयनगर के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सर्व ब्राह्मण महासभा प्रदेश सचिव सुजीत शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अमित उपाध्याय, राजस्थान ब्राह्मण महासभा मसूदा उपखण्ड अध्यक्ष धीरेन्द्र चाष्टा, महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा गौरवमयी सेवा को हमेशा याद रहेगी।