लुधियाना में बैठक आयोजित

0
348

रूपाली बोली न्यूज, लुधियाना। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जनगणना अभियान 2017-18के अन्तर्गत आयोजित मीटिंग का आयोजन श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मणसभा लुधियाना द्वारा किया गया। मीटिंग का आयोजन सभा के अध्यक्ष श्रीमान मूलचन्द जी कठातला के ऑफिस मेंं किया गया। मीटिंग की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष मूलजी कठातला ने की।
संचालन श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जनगणना अभियान के पंजाब एवं हरियाणा प्रान्तीय प्रभारी जोगेन्द्र जोशी जोगी ने किया। सभा के सचिव ओमप्रकाश जी जोशी ने पंजाब एवं हरियाणा प्रान्त में प्रारंभ किए गए जनगणना अभियान को सफल बनाने हेतु क्षेत्र वार संकलनकर्ता प्रभारी नियुक्त करने की बात की। अभियान के सह प्रभारी पवन उपाध्याय ने सभी स्वजातीय बंधुओं को अभियान मेंं अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की।
राहो रोड़ क्षैत्र से पधारे सुनील जी पाईवाल को जनगणना प्रपत्र भैट कर संकलन प्रभारी नियुक्त किया गया। आयोजित मीटिंग में गिरिराज कठातला, जेठमल पाईवाल, वासुदेव पाईवाल, देवचन्द जोशी, सभा के कार्यकारीणी सदस्य मनोज जी जोशी, कमल.जी जोशी व देवी लाल जी ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी समाज बंधुओं ने पंजाब एवं हरियाणा प्रान्त मैं शुरू किए गए श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण जनगणना अभियान 2017-18में पूरी भागीदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया। जय श्री महर्षि गौतम के उदघोष के साथ मीटिंग का समापन हुआ।