आरक्षण विरोधी प्रदर्शन

0
328

दौसा। सवर्ण विकास मोर्चा दौसा राजस्थान की आरक्षण की पूर्ण समाप्ति के लिए गत दिनों वाहन रैली निकाली। वाहन रैली गुप्तेश्वर दरवाजे से रवाना हुई, जो गांधी तिराहा तक पहुंची।
रैली का नेतृत्व मोर्चा के महासचिव हरिनारायण शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश माथुर के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने पुतले के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदेश महासचिव ने बताया कि देश में जातिगत आरक्षण कलंक है। यह देश के विकास में बाधक बना हुआ है।
प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह नरूका के नेतृत्व में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर दौसा कार्यकारिणी प्रमुख नगेंद्र जैमन, हितेश गौतम, विजेन्द्र शर्मा, मुकुन्द व परमवीर सिंह, रमाकांत गौतम, हेमकांत शर्मा, विजय गुप्ता आदि मौजूद थे।