इचलकरंजी में युवाओं द्वारा क्रिकेट खेल प्रतियोगिता

0
356
इचलकरंजी में युवाओं द्वारा क्रिकेट खेल प्रतियोगिता

रूपाली बोली न्यूज, इचलकरंजी। इचलकरंजी गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता बड़े उल्लासमय वातावरण में सम्पन्न हुई। इचलकरंजी स्थानीय सभा के अध्यक्ष श्री सागर जी जोशी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में अनेक युवाओं ने भाग लिया जिसमें संजय उपाध्याय, शुभम उपाध्याय, राजू उपाध्याय, अक्षय उपाध्याय, योगेश जोशी, आशीष जोशी, कमल जोशी, पंकज जोशी, भगवान जोशी, भोलाराम जोशी, महेश जोशी, सूरज तिवाड़ी आदि ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहायता की। इस प्रतियोगिता में युवकों का उत्साह बढ़ाने के लिए समाज के अध्यक्ष सागर जोशी, कोषाध्यक्ष, कमेटी सदस्य देवेन्द्र उपाध्याय, सूरज उपाध्याय, राहूल पंचारिया, अशोक जोशी, पंकज त्रिपाठी आदियों ने सभी को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। विजयी युवकों का अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने अभिनन्दन किया। इस समय पंकज महेश त्रिपाठी की ओर से उपस्थित सभी समाज बन्धुओं की भोज की व्यवस्था की। राहुल पंचारिया ने आभार व्यक्त किया।