उपप्रधान अमित बने गौतम समाज के जिलाध्यक्ष

0
418
उपप्रधान अमित

रूपाली बोली न्यूज, बूंदी। बूँदी महर्षि गौतम समाज के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव गत दिनों गौतम छात्रावास में हुए। जिसमें तालेड़ा के उपप्रधान अमित शर्मा श्रघु्य जिलाध्यक्ष चुने गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी नंदप्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने मनोनयन पत्र प्रस्तुत किए। इसके बाद पत्रों की जाँच हुई।
नाम वापसी के बाद अंत में दो उम्मीदवार मैदान में रहे। अमित शर्मा को 127 व संजय शर्मा को 68 मत मिले। 2 मत खारिज हो गए। निर्वाचन अधिकारी ने अमित को विजेता घोषित किया।
बाद में पूर्वमंत्री हरिमोहन शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, नितेश शर्मा आदि ने स्वागत किया। चुनाव के दौरान महेश शर्मा, नवकुमार दुबे, अशोक उपाध्याय, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।