उपाध्याय को प्रेरणास्रोत सम्मान

0
325
श्रवण कुमार उपाध्याय

जोधपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी श्रवणकुमार उपाध्याय को उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर वर्ष 2018-19 का राज्य स्तरीय प्रेरणा स्रोत सम्मान प्रदान किया गया। प्रदेश के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा व आयुक्त सांवरमल वर्मा की उपस्थिति में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल व राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव ने उपाध्याय को सम्मानित किया।