रूपाली बोली न्यूज, नागौर। श्रीबालाजी सेवा धाम श्रीबालाजी नागौर में गुरू पूर्णिमा महात्सव दिनांक 27 जुलाई तक हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रीबालाजी सेवा धाम के महन्त श्री स्वामी बजरंगदास जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। जिसमें सम्पूर्ण भारत से सन्त गण व भक्त उपस्थित होते हैं व श्रीमद्भागवत का मधुपान करते हैं। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को प्रातरू 10.15 बजे कलश व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया तथा 27 जुलाई, 2018को महाप्रसाद का आयोजन हुआ। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन 21 जुलाई प्रातरू 11.00 बजे से 27 जुलाई तक हुआ जो कि पण्डित नेनूराम जी पंचारिया के मार्गदर्शन व आश्रम के भक्तगणों के कुशल संचालन में सम्पन्न हुआ। आयोजन को लेकर मुरली उपाध्याय, हेमन्त जोशी, कैलाश कठातला, किशन पंचारिया, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, गोपाल जोशी, शिवराज पंचारिया, बिरजू प्यारे, प्रहलाद जोशी, रविन्द्र जाजड़ा, प्रहलाद पंचारिया, अनिल पंचारिया सहित युवा प्रचार-प्रसार में जुटे रहे।