जालना में महाराष्ट्र प्रांतीय गुर्जर गौड़ बैठक सम्पन्न

0
416
जालना में महाराष्ट्र प्रांतीय गुर्जर गौड़ बैठक सम्पन्न

रूपाली बोली न्यूज, जालना। विगत 8 सितंबर 2018 को श्री राजस्थानी गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जालना के तत्वाधान में महाराष्ट्र प्रांतीय गुर्जर गौड़ महासभा की कार्यकारिणी सभा का आयोजन जालना शहर में स्थित होटल अम्बर में किया गया। सभा में मुंबई से पधारी अखिल भारतीय उपाध्यक्षा राधाजी सतीशजी पंचारिया, सोलापुर निवासी अखिल भारतीय माजी अध्यक्षा सौ शीलाजी विजयकुमारजी उपाध्याय के साथ साथ प्रांतीय अध्यक्ष मानकलालजी जोशी अमरावती, माजी अध्यक्ष घनश्यामजी शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेशजी उपाध्याय, महिला अध्यक्षा विजयाजी जोशी, महामंत्री कैलाशजी पंचारिया, महाराष्ट्र की प्रचार मंत्री सौ। क्षुब्धाजी शर्मा जालना जिल्हा अध्यक्ष उमेश पंचारिया के साथ साथ संपूर्ण महाराष्ट्र से पधारे गुर्जर गौड़ समाज की बड़ी संख्या में उपस्थिति थी। सभा बड़े ही उत्साह व् खुसी के माहौल में सपन्न हुई।
जालना स्थानीय सभा की और से सचिव दुर्गेश उपाध्याय के प्रस्ताविक भाषण के बाद, सभा में सामाजिक एकता के साथ साथ कई विषयों पर चर्चा हुई। सहभोजन के बाद महासभा द्वारा प्रदान जीवन गौरव पुरस्कार पाने वाली महान हस्तियों में महाराष्ट्र के प्रथम अध्यक्ष स्व. श्री सुवालालजी ध. उपाध्याय, माजी अध्यक्ष स्व. श्री लक्ष्मीनारायणजी श्रोत्रिय व् स्व. श्री.बालमुकुन्दजी पांडे का भी परणोपरांत जीवन गौरव पुरस्कार उनके परिवारजनों को देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सभा द्वारा स्व. गोपीकिशनजी जोशी (हाट्याजी) का सत्कार सतीश जोशी ने स्वीकार किया। अंतिम चरण में सोलापुर, नाशिक, मुंबई, धुलिया व जालना के स्त्री तथा पुरषों ने खुले मन से अपने विचार रख कर चर्चा में विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सौ. पूजा दुर्गेश उपाध्याय ने तथा आभार अनिल बा. पांडे ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए जालना स्थानिक सभा ने युवा मंडल, श्री रामदेवजी श्रोत्रिय, सुरेशजी उपाध्याय, जुगलजी श्रोत्रिय सावरमलजी जोशी,जुगलकिशोरजी पंचारिया व समस्त जालना वासियों के साथ साथ उपस्थित सभी अतिथियों का आभार मानते हुए भविष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भी सहकार्य मिलने का विश्वास दर्शाया।