रूपाली बोली न्यूज, बीकानेर। भारतीय जन क्रांति दल के राजस्थान प्रदेश में प्रवेश के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप आर. शर्मा ने युवा शक्ति जागरुकता व एकता का शंखनाद करते हुए राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व जोगेन्द्र जोशी जोगी को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप आर. शर्मा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र जोशी जोगी को प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ जिला अध्यक्ष पदों की नियुक्ति करने का आदेश दिया। भारतीय जन क्रांति दल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र जोशी जोगी ने दिए गए दायित्व को जिम्मेदारी व युवा शक्ति को साथ लेकर पार्टी के उद्देश्य पूर्ति के साथ निभाने का संकल्प लिया। प्रदेश कार्यकारिणी विस्तार में जोशी ने जुगलकिशोर उपाध्याय को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है तथा पार्टी की गतिविधियों के साथ सदस्यता अभियान चालू करने को कहा। जयपुर के सुनील शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जुगल किशोर उपाध्याय ने दिए गए दायित्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में दल सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान पर उतारने का निर्णय लिया है।