रूपाली बोली न्यूज, सुल्तानपुर। यहां भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज गत दिनों मंडल संयोजक सतपाल सिंह मान के नेतृत्व में पौधरोपण कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर अधिक से अधिक पौध लगाने, अधिक से अधिक सदस्यों को पार्टी से जोडने का संकल्प लिया। मंडल प्रभारी कुंजबिहारी गौतम ने बताया कि गांव-गांव सदस्य बनाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व उपजिला प्रमुख संतोष खंडेलवार, मंडल महामंत्री सतीश खंडेलवाल, सहसंयोजक राजकुमार नंदवाना, व्यापार महासंघ अध्यक्ष नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।