युवक संघ, पंजाब-हरियाणा संयुक्त बैठक का आयोजन

0
460
संयुक्त बैठक का आयोजन

रूपाली बोली न्यूज, सिरसा। सिरसा (हरियाणा) में अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ प्रांतीय इकाई पंजाब हरियाणा (संयुक्त) कि संगठन विस्तार के लिए मीटिंग की गई। मीटिंग का आयोजन श्री गुर्जर गौड़ समाज जिला सिरसा द्वारा किया गया। वेद प्रकाश जोशी रोहतक राष्ट्रीय प्रचार मंत्री व प्रभारी उत्तर भारत, अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा व रोबिन जाजड़ा प्रातीय अध्यक्ष पंजाब हरियाणा युवकसंघ, सुरेंद्र जी गील राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवकसंघ,बैठक के मुख्य अतिथि थे। अरुण गील संगठन मंत्री युवक संघ राजस्थान, बंसीलाल सरपंच गांव कुमाहरिया, रामकुमार जोशी मंचासीन थे। मीटिंग की अध्यक्षता श्री बंशीधर जी जोशी अध्यक्ष गुर्जर गौड़ समाज सिरसा द्वारा की गई। बलजीत जाजड़ा हरियाणा युवक संघ, भीम जाजड़ा युवक संघ सचिव, संजे धारनिया संगठन मंत्री, सुल्तान थिरपाल, महेश उपाध्याय, विनोद जी जिला अध्यक्ष फतेहाबाद युवक संघ सम्मानित अतिथियों के रूप में शामिल हुए। गुर्जर गौड़ समाज सिरसा द्वारा पहुंचे सभी अतिथियों व स्वजातीय बंधुओं का पटका पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सुरेश जी दङवा के द्वारा मंच संचालन किया गया। वेद प्रकाश जोशी रोहतक राष्ट्रीय प्रचारमंत्री एवं प्रभारी उत्तर भारत गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के जगन्नाथ पूरी अधिवेशन के बारे में बताया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवक संघ के सुरेंद्र जी गील ने संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। रोबिन जाजडा ने समाज को एकजुट होने का और युवाओं को मजबूत संगठन बनाने का आह्वान किया। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ का विस्तार करते हुए रोबिन जाजङा द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। श्री सुरेश जी उपाध्याय दड़वा को प्रांतीय सलाहकार युवक संघ नियुक्त किया गया।

श्री बालकृष्ण जी जोशी अरनियावालीको जिला अध्यक्ष युवक संघ सिरसा, श्री मनोज जी तिवारी को उपाध्यक्ष, बजरंग उपाध्याय दढ़वा सचिव, श्री बजरंग उपाध्याय को मीडिया सलाहकार कार्यकारिणी में लिया गया। पंजाब हरियाणा राजस्थान के बन्धु इस बैठक में शामिल हुए। इस वक्त महासभा की मेंबर भी बनाए गए। इस समय अशोक उपाध्याय, राकेश शर्मा, सुरजीत जाजड़ा,हरबंस लाल लमानी, मनीराम कांगला जोशी, नानक चंद, बलबीर जोशी ईरनियावाली, प्रदीप जोशी जोधका, रामअवतार बच्छ, राकेश जोशी योद्धका, जगतपाल जोशी, बलराम एवं योगेश जोशी कांलावाली, विनोद कुमार थिरपाल, कपिल पाईवाल इसके अलावा काफी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही।